बलरामपुर, जनवरी 21 -- बलरामपुर। कुड़वा भाभर नाले से अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर-झांगा के माध्यम से बालू व मिट्टी की चोरी कर ले जाने के मामले में कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष कोतवाली गैसड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुड़वा निवासी छेदीलाल पुत्र राम दत्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक व्यासजी सिंह, कांस्टेबल राहुल पटेल एवं कांस्टेबल राजकुमार सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...