आदित्यपुर, अगस्त 1 -- ग़म्हरिया।उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गौरी-सापड़ा सहित अन्य संभावित स्थलों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एक अवैध बालू खनिज लदे वाहन को जब्त किया गया। उक्त वाहन को आदित्यपुर थाना को सुपुर्द किया गया। जिला खनन विभाग द्वारा इस मामले में खनिज अधिनियम एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी एवं औचक निरीक्षण की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.