बस्ती, मई 24 -- बस्ती। बड़हर कलां गांव के सरकारी तालाब की मिट्टी खोदकर ले जाने वाले खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सरकारी तालाब से मिट्टी चोरी कर बेचने के मामले में राजस्व विभाग भी खामोश है। इस बाबत एसडीएम हरैया मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है मौके पर पुलिस पहुंची थी। खनन विभाग ने कार्रवाई की है। रही बात राजस्व विभाग की ओर कार्रवाई करने की तो जांच करवाता हूं। सरकारी तालाब से मिट्टी खुदाई पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दे कि 16 मई को हरैया थानाक्षेत्र के बड़हर कलां गांव के सरकारी तालाब में जेसीबी लगाकर दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन बेचा जा रहा था। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय और ग्रामीणों ने वाहनों को पकड़ कर प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद करा दिया। प्रधान का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.