औरैया, दिसम्बर 8 -- सहार थाना क्षेत्र के ग्राम बन्सई में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर दो ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खनन गतिविधियों की चर्चा थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर जांच की। हालांकि ट्रॉली खाली मिलीं, लेकिन वाहन संदिग्ध हालत में खड़े होने पर पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों ट्रैक्टरों के चालकों से वाहन से संबंधित कागजात मांगें, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बिना कागजात मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर बिना वैध कागजात के पाए गए हैं और आशंका है कि इनका इस्तेमाल अवैध खनन में किया जा रहा था। अब खनन की गतिविधि की पुष्टि के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। थाना प्र...