बगहा, जनवरी 10 -- बेतिया। अवैध खनन की सूचना देने वालों को खान एवं भूतत्व विभाग बिहार योद्धा पुरस्कार से सम्मानित करेगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर पकड़वाने पर पांच हजार नगद और ट्रक पकड़वाने पर 10 हजार का पुरस्कार मिलेगा। विभाग की इस पहल से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा। अवैध खनन पर मिनरल्स (गिट्टी, बालू) के सरकारी मूल्य के साथ 25 गुना जुर्माना लगेगा। ट्रैक्टर से अवैध खनन पर एक लाख, 407 से अवैध खनन पर 2.50 लाख, छह चक्के के ट्रक से अवैध खनन पर चार लाख, हाइड्रा से अवैध खनन पकड़े जाने पर आठ लाख और 10 चक्के से ऊपर वाले ट्रक पर आठ लाख समेत जेसीबी पकड़े जाने पर 10 लाख जुर्माना लगेगा। इसके अलावा मिनरल्स के सरकारी मूल्य का 25 गुना अवैध कारोबारियों से वसूल की जाएगी। खनिज विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि गिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.