कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास नहर के किनारे सरकारी जमीन पर बीती रात धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा था। सूचना पर खनन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर व हाइड्रा को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सकरावा थाना क्षेत्र में मिर्जापुर गांव के पास स्थित नहर के पास सरकारी जमीन पर बीती रात अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन अधिकारी संदेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे और मौके पर अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर व हाइड्रा को पकड़ लिया। वहीं मौका पाकर ट्रैक्टर चालक और खनन माफिया मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा गया। इस संबंध में खनन अधिकारी संदेश कुमार पटेल ने बताया कि कई दिनों से खनन करने की सूचना मिल रही थी। जिसके चलते बीती रात यह...