बस्ती, फरवरी 9 -- छावनी। थानाक्षेत्र में फोरलेन पर रविवार को खनन विभाग ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने तीन मिट्टी लदी, एक बालू लादी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किया। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। खनन अधिकारी प्रशांत यादव ने बताया कि बालू लदी ट्रॉली पर 27 हजार व मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियों पर 25-25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। खनन निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव छावनी क्षेत्र के खेसुआ गांव के पास फोरलेन हाईवे पर ट्रॉली पर लदी बालू जा रही देखकर रोक लिया। ट्रैक्टर चालक से कागज मांगने पर वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। खनन अधिकारी पकड़ कर उसे थाने ले आए। कार्रवाई की खबर फैलने पर हाईवे किनारे जहां तहां मिट्टी खनन कर जा रही तीन ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर चालक फरार हो गए। खनन निरीक्षक प्रश...