गाज़ियाबाद, दिसम्बर 2 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित नौरसपुर गांव स्थित यमुना नदी किनारे अवैध खनन करने वाले की सूचना पर खनन अधिकारी ने छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। इस दौरान जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। खनन अधिकारी ने रेत ले जाने वाले तीन ट्रक को पकड़ कर करीब एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। ट्रोनिका थाना क्षेत्र के नौरसपुर गांव के समीप यमुना नदी के किनारे अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी ने सोमवार रात स्थानीय पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की। अधिकारियों को आता देख जेसीबी मशीन चालक मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। खनन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान रेत ले जाने वाले तीन ट्रक को पकड़ कर एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कार्रवाई के बाद खनन ...