कन्नौज, जनवरी 27 -- तालग्राम, संवाददाता। ताहपुर में 25 जनवरी की रात अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी सहित पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अन्य वाहन अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। खनन अधिकारी संदेश पटेल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध खनन की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खनन अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। खनन अधिकारी संदेश पटेल ने बताया कि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...