गोंडा, फरवरी 21 -- खोरहंसा। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के मुगलजोत व चिश्तीपुर ग्राम पंचायत की सीमा पर भाटनजोत में अवैध खनन करते जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज की गई है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायत आला अफसरों से की गई थी। शनिवार शाम नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल, लेखपाल प्रवीण कुमार, रवि त्रिपाठी, खोरहंसा चौकी प्रभारी पवन मिश्रा, उज्ज्वल कुमार, अजय प्रताप सिंह व खनन विभाग के लोग खनन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के मांगने पर खनन सम्बंधी कोई परमीशन खननकर्ता नहीं प्रस्तुत कर सके। बिना परमीशन के खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्राली को खोरहंसा चौकी लाया गया है। देहात कोतवाल समशेर बहादुर सिंह ने कहा मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.