अयोध्या, फरवरी 9 -- तारुन। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महरई मोहम्मद पुर में रविवार की रात अवैध खनन करती हुई एक जेसीवी को नायब तहसीलदार राम खेलावन ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर रात में पहले ककोली में हो रहे अवैध खनन की जानकारी मिली। परन्तु जबतक स्थल पर पहुँचा जाता उससे पहलेही चालक जेसीवी लेकर फरार हो गया। वही से सीधे माहर ई गांव पहुचा गया। जहां ओर जेसीवी व एक डम्फर मिल गया, जिसे चौकी गयासपुर के हवाले कर दिया गया और आवश्यक कार्रवाई की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...