रांची, फरवरी 12 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने राज्य में बढ़ते अवैध खनन और कोयला चोरी के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस गंभीर विषय को लेकर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। साहू ने अपने पत्र में बीसीसीएल क्षेत्र में संगठित रूप से हो रहे अवैध खनन और कोयला चोरी की घटनाओं का विस्तृत उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक (सुरक्षा) हफीजुल कुरैशी द्वारा सीआईएसएफ के सहयोग से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु स्थानीय पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण इस अभियान को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने यह भी बताया कि पर्याप्त प्रशासनिक सहयोग न मिलने के कारण बीसीसीएल प्रबंधन क...