मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- कटरा। थाना क्षेत्र के गंगिया स्थित गोरधोया चौर से पुलिस ने दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। कटरा थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही चालक भाग गए। मौके से जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...