नवादा, नवम्बर 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा खनन विभाग की टीम द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनन टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त छापेमारी अभियान में बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इनमें से दो ट्रैक्टर रोह, एक नगर थाना व एक कादिरगंज थाने में जब्त किया गया है। इनमें से तीन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वाहनों पर पांच लाख से अधिक जुर्माना किया गया है। ताजा घटनाक्रम में खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को रोह थाना क्षेत्र के मनियोचक गांव के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। खनन टीम को सकरी नदी से अवैध रूप से बालू खनन करने की सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। वहीं दोन...