नवादा, दिसम्बर 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर जिला खनन विभाग का छापेमारी अभियान जिले में लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें तीन ट्रैक्टर व एक ट्रक शामिल हैं। तीनों ट्रैक्टरों पर बालू लदा पाया गया। जबकि ट्रक पर पत्थर लदा हुआ पाया गया। मामले में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं वाहनों पर अवैध खनन के आरोप में खनन विभाग द्वारा 11 लाख 66 हजार के करीब जुर्माना लगाया गया है। ताजा घटनाक्रम में जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व नवादा नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। घटना मंगलवार की है। खनन विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.