पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त शशि रंजन ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम खनन टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों की पूर्ण जिम्मेवारी है। सभी आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए रोक लगाना सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर अबतक किए गए कार्रवाई की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचल पदाधिकारियों को विशेष रूप से अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों की निगरानी करने और थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर इन गतिविधियों पर नियंत्रिण करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.