गोंडा, फरवरी 6 -- गोंडा। जिले के तरबगंज सीएचसी क्षेत्र अंतर्गत संचालित हो रहे अनाधिकृत तरीके से संचालित क्लीनिक व मेडिकल स्टोर को सील कराकर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश सीएमओ डॉ. संत लाल पटेल ने सीएचसी अधीक्षक तरबगंज को दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक तरबगंज नवनीत गौरव सिंह ने मय टीम के साथ 24 जनवरी को महाराजगंज बाजार में अवैध क्लीनिक संचालन की शिकायत पर जांच की थी। जांच में पूछताछ के दौरान संचालनकर्ता ने डीफार्मा और डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था। लेकिन मेडिकल स्टोर लाइसेंस व क्लीनिक संचालन संबंधी अभिलेख प्राप्त नहीं हुआ। इसकी रिपोर्ट अधीक्षक ने कार्यवाही से बचते हुए सीएमओ कार्यालय को भेज दी थी। इस पर सीएमओ ने सख्त निर्देश देते हुए सीएचसी अधीक्षक तरबगंज को अनाधिकृत तरीके से संचालित क्लीनिक व मेडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.