बदायूं, दिसम्बर 11 -- बदायूं, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। शिकायत के बाद क्लीनिकों पर छापामारी की गई तो वह झोलाछाप निकले। जिसके बाद टीम ने एक क्लीनिक को सील कर दिया और एक बंद मिला है। टीम के द्वारा नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। जगत ब्लाक के गांव पड़ौलिया निवासी सुखवीर पुत्र होमेंद्र सिंह ने 27 नवंबर को शिकायत की। कि संजीव कुमार क्लीनिक चला रहे हैं। जिसके बाद सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा के द्वारा आदेश दिया गया कि जांच कर कार्रवाई की जाये। बुधवार को सीएमओ के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत कुमार, झोलाछाप पंजीकरण सेल लिपिक नितिन कुमार ने द्वारा छापामारी की गई। इस दौरान संजीव कुमार यादव क्लीनिक संचालित करते हुए मौके पर मिले हैं। इस दौरान टीम ...