बांका, मार्च 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई गांव में अवैध क्लिनिक चलाने तथा अमरपुर शहर में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने पर दोनों के संचालकों के विरुद्ध रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार को एसडीएम, एसडीपीओ एवं सिविल सर्जन के नेतृत्व में पवई में एक भवन में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान वहां एक गर्भवती महिला भर्ती थीं तथा उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। पूछताछ करने पर पता चला कि इस अवैध चिकित्सा कार्य का संचालन बबलू पांडेय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके पास किसी प्रकार का वैध चिकित्सा प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अवैध रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन कर रहे थे। इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.