लातेहार, दिसम्बर 18 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा नम्बर 18 के पास पुलिस ने जांच के क्रम मे कोयला लदा एक हाईवा को जब्त किया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि अभियान के तहत जांच के क्रम में जेएच02बीपी9182 हाईवा का चालक जांच स्थल पर पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भाग गया। जांचोपरांत सीसीएल के द्वारा कोयला लदा हाईवा को अवैध बताया गया। अवैध कोयला का परिवहन कर रहे हाईवा को जब्त कर मनातू पिकेट लाया गया। आगे छानबीन के बाद मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...