बोकारो, फरवरी 7 -- गोमिया। पचमो परियोजना अंतर्गत केबीपी माइंस क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कंपनी से जुड़े कर्मियों पर हुए हमले को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा ने बैठक कर कड़ी निंदा की। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष लालदेव महतो ने की। एमडीओ व सीसीएल से जुड़े कर्मियों के साथ मारपीट की घटना पर गंभीर चिंता जताई गई और सर्वसम्मति से इसकी निंदा की गई। मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने घटना की न्यायिक जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मालूम हो कि पिछले रविवार को अवैध कोयला खनन से जुड़े व्यक्तियों ने एमडीओ के अधिकारी व वाहन चालक के साथ मारपीट की थी, जिसमें वाहन चालक धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। धीरज कुमार ने इस संबंध में रहावन ओपी में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रमोद कुमार, श्याम सिंह, जगरनाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.