अलीगढ़, जनवरी 6 -- खबर का असर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में संचालित अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया है। बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और उन्हें बंद कराने के आदेश दिए गए है। वहीं सलेक्शन का दावा करने वाले कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी जवाब मांगा गया है। कोचिंग संस्थानों से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर प्रकाशित हिन्दुस्तान की खबर का मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने संज्ञान लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से आख्या मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने जिलाधिकारी को स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर निरीक्षण कर अवैध कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कोचिंग नियमावली एवं शासनादेशों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.