अलीगढ़, जनवरी 7 -- (खबर का असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिंदुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर 'नोटिस के बाद भी अवैध कोचिंग संचालित' का मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने डीआईओएस पूरन सिंह से पूरे प्रकरण पर विस्तृत आख्या तलब की। डीआईओएस द्वारा दी गई आख्या में बताया गया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों पर पूर्व से ही कार्रवाई की जा रही है। बिना मान्यता संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए विभागीय टीमों को सक्रिय किया गया है। जिन संस्थानों ने मान्यता अथवा पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, उनकी प्रक्रिया नियमानुसार प्रचलित है और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। आख्या में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.