सहारनपुर, जनवरी 30 -- अवैध कॉलोनियों के विकसित होने पर सुपरवाइजर के निलंबन और बर्खास्तगी मामले के बाद मचे घमासान में अब जेई प्रदीप गोयल को भी इन क्षेत्रों से हटाते हुए, कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाए। खास है कि मल्हीपुर क्षेत्र (जोन-4) एवं मानकमऊ क्षेत्र (जोन-6) में कतिपय कॉलोनाईजर्स ने कॉलोनियों बनानी शुरू कर दी है जिस पर क्षेत्रीय अवर अभियन्ता एवं सुपरवाईजर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपरवाईजर को तत्काल सेवा से हटा दिया गया था। इस प्रकरण में अब जेई प्रदीप कुमार गोयल को उक्त क्षेत्रों से हटाते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.