बुलंदशहर, मार्च 8 -- तहसील क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर अब बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) और प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि शीघ्र ही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें बीकेडीए, तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।जल्द ही इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.