पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पूरनपुर। नगर से सटी ग्राम पंचायत में तालाब पाटकर अवैध रुप से कालोनी बसाने की योजना बनाई जा रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। कई बार नाप होने के बावजूद तालाब कब्जा मुक्त न होने पर लेखपाल की भूमिका संदिग्ध बताई गई। शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि पूरनपुर के आसपास जमीन पर अवैध कालोनिया बसाई जा रहीं हैं। इसके लिए ग्राम समाज की जमीन और तालाबों पर कब्जा किया जा रहा है। पूरनपुर देहात क्षेत्र के गाटा संख्या 680 कुल रकवा 0. 1250 रकवा तालाब में दर्ज है। उस पर गाटा सख्या 677,678 681 के द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर पटान किया जा रहा है। पटान करने वालों की...