हापुड़, फरवरी 25 -- गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर की चार अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मंगलवार दोपहर एचपीडीए के प्रभारी प्रवर्तन दल राज सिंह समेत अन्य अन्य अधिकारियों के साथ थाने पहुंचे और अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराने के लिए पुलिस बल की मांग की। थाने से पुलिस बल लेकर क्षेत्र में अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने के लिए अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले टीम पुलिस बल के साथ घोड़ा फार्म पहुंची। यहां जेसीबी चलाकर बनाई गई अर्जुन दास की 16000 वर्ग मीटर गज चाहरदीवारी को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने वहीं पर जितेंद्र यादव की 1600 वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। उसके बाद इंद्रा नगर और मोहम्मद शाहिद की 20000 वर्ग मीटर और बदरखा ओवर ब्रिज के पास योगेश त्यागी ...