बागपत, फरवरी 6 -- खेकड़ा। खेकड़ा और सुभानपुर क्षेत्र में गुरुवार को बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। डीएम के निर्देश पर उन्होंने पाठशाला बस स्टैंड पर बगैर नक्शे के बनाई गई मार्किट को सील किया। एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर विकास प्राधिकरण के अधिकारी गुरुवार सुबह खेकड़ा तहसील पहुंचे। वहां से वे तहसील अधिकारियों और पुलिस बल को लेकर पाठशाला बस स्टैंड पर पहुंचे। वहां उन्होंने कपिल धामा द्वारा बगैर नक्शा पास कराए बनाई गई नौ दुकानों वाली मार्किट को सील किया। इसके बाद अधिकारियों ने खेकड़ा से डूंडाहैड़ा पुलिस चेक पोस्ट तक काटी जा रही आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.