जामताड़ा, जनवरी 10 -- अवैध कारोबार पर रोक लगाए पुलिस अन्यथा होगा आंदोलन : माधव कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित के रास्ते चल रहे कोयला बालू और लकड़ी के अवैध कारोबार पर प्रशासन अगर रोक नहीं लगती है तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उक्त बातें भाजपा के वरीय नेता माधव चंद्र महतो ने शनिवार को कुंडहित मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। पुलिस के संरक्षण में पहले से ही कोयला और बालू का अवैध कारोबार चल रहा था अब लकड़ी का अवैध कारोबार भी धड़ल्ले से चलने लगा है। प्रत्येक रात को कुंडहित थाने के रास्ते चार पिकअप से लकड़ी राजनगर के मिलों को भेजी जा रही है। वही अवैध कारोबारियों द्वारा सुल्तानपुर रेल लाइन के उस पार रिहायशी इलाके के नीचे से कोयला निकालकर उसका अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस...