गिरडीह, दिसम्बर 6 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इसी क्रम में बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह को आवेदन सौंपकर जिलेभर में तत्काल सघन जांच अभियान चलाने की मांग की है। वर्मा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि जिले के अधिकांश प्रखंडों-विशेषकर धनवार क्षेत्र के बलहारा, डोरंडा, घोड़थम्भा, धनवार और कोड़ाडीह-में बिना योग्यता वाले अप्रशिक्षित कर्मियों द्वारा नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा विभिन्न प्रकार के जांच घर धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई नर्सिंग होम बड़े-बड़े बैनर-होर्डिंग लगाकर एमबीबीएस डॉक्टरों का नाम प्रदर्शित करते हैं, जबकि वास्तविक उपचार झोला-छाप या...