गुड़गांव, जनवरी 28 -- सोहना, संवाददाता। सोहना की अनाज मंडी को अव्यवस्थाओं और अवैध कब्जों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए मार्केट कमेटी ने निर्णायक जंग छेड़ दी है। नवनियुक्त चेयरमैन दयाराम लोहिया ने कार्यभार संभालते ही कड़े तेवर अपनाए हैं। कमेटी ने मंडी परिसर में सक्रिय एक रजिस्टर्ड संस्था को नोटिस जारी कर उसके द्वारा वसूले जा रहे अवैध किराए पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही मंडी में किसानों के हक पर डाका डालने वाले अतिक्रमणकारियों को भी अल्टीमेटम दे दिया गया है। चेयरमैन दयाराम लोहिया ने पद संभालते ही मंडी परिसर में फैली अनियमितताओं की जांच की, जिसमें सामने आया कि एक रजिस्टर्ड संस्था मंडी परिसर में बने सरकारी भवन को किराए पर देकर खुद वसूली कर रही थी। इस अवैध कमाई का पैसा मार्केट कमेटी के खजाने में जाने के बजाय निजी हाथों में जा ...