कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। भोजपुर निगोह गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के मामले में सोमवार को लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराने के बाद की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर ग्राम समाज की पशुचर जमीन व अन्य सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लोगों को कब्जे करा दिए हैं। भोजपुर निगोह गांव के रामगोपाल, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि ग्राम समाज की पशुचर जमीन व अन्य सरकारी भूमि पर ग्राम प्रधान और लेखपाल हरीनारायण सिंह अपने साथी प्रमोद पुत्र तिलक सिंह का कब्जा करा रहे हैं। आरोप है कि जमीन पर कब्जा कराने के लिए प्रमोद ने ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को 50-50 हजार रुपये दिए हैं। विरोध करने पर भी कोई कार्रवाई ...