देहरादून, नवम्बर 9 -- राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड में नदी, नालों और जंगलात की जमीन पर अवैध कब्जों के विरोध में प्रदर्शन किया। दल ने प्रधानमंत्री को इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन भी प्रेषित किया। रविवार को पार्टी कार्यकर्ता देहरादून के कचहरी रोड स्थित शहीद स्थल पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। दल के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश ईस्टवाल ने कहा कि देहरादून में नदी नालों जंगलात और राजस्व विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जों के कारण डेमोक्रेसी तेजी से बदल रही है, किंतु अधिकारियों की मिली भगत के कारण अवैध कब्जे धारकों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि यदि सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती तो पार्टी उग्र आंदोलन करेंगी। इस दौरान पार्...