लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- तहसील गोला के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत रूरा सुल्तानपुर में एक अवैध कब्जे पर प्रशासन से बुलडरोजर चलवाते हुए खाली करवाया है। विकासखंड बिजुआ की ग्राम पंचायत रूरा सुल्तानपुर गांव में रास्ते के ऊपर यहीं के निवासी अमर सिंह ने अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत के बाद बुधवार को फूलबेहड़ पुलिस गोला तहसील के नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के अलावा अन्य राजस्व टीम ने गांव पहुंच कर रास्ते पर बने छप्परनुमा घर को गिराने की कार्रवाई के साथ अवैध कब्जेदार को भविष्य में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की हिदायत भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...