हरदोई, फरवरी 21 -- सण्डीला। तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए प्रत्येक विभाग प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो और लेखपालों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर भूमि खाली कराई जाए और कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बिजली संबंधी शिकायतों पर उन्होंने खराब तार व ट्रांसफार्मरों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। पेंशन प्रकरणों में नि...