कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव की सुगनिया देवी ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम पड़ोस में रहने विपक्षी महिलाएं उसके घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से नींव खोद रही थीं। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी रविता व शिमला को भी पीटा। मामले की शिकायत पर चार आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...