गंगापार, दिसम्बर 15 -- सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा के चलते ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य रुका होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी मेजा सहित तमाम अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। विकास खंड के चिलबिला ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान देवकी सिंह ने एसडीएम मेजा व बीडीओ मांडा सहित विभिन्न अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर ग्राम पंचायत के सरकारी चकमार्ग निर्माण अवैध कब्जा के चलते अवरुद्ध होने की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत के चकमार्ग संख्या 230 पर ग्राम पंचायत द्वारा आरसीसी मार्ग बनवाया जा रहा है। यह चकमार्ग सियाराम के घर से दूधनाथ के घर तक जाना है। इस मार्ग पर गिट्टी और पिचिंग का काम हो चुका है। संजय कुमार के घर के आगे शालिनी देवी व उनके परिवार के लोगो...