बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता जिलाधिकारी जे.रीभा ने शनिवार को चिल्ला थाने में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद थाने में सभी रजिस्टर देखे। शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। डीएम ने ग्राम बगिया में दो पक्षों के बीच विवाद और जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल व कानूनगो तथा पुलिस की टीम भेजकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। फरियादी अनीता की जमीन पर पैमाइश किए जाने के संबंध में लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना चिल्ला का निरीक्षण किया। कंप्यूटर कक्ष, आरक्षित बैरक एवं कार्यालय का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने त्योहार व मुकदमा रजिस्टर, समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण रजिस्टर, महिला हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.