मैनपुरी, मार्च 8 -- थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने किशनी थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों की शिकायतों पर बेहद संवेदनशील होकर कार्रवाई की जाए। थाने से ही पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए, मौके पर की गई कार्रवाई पर शिकायतकर्ता के साथ गांव के दो अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के हस्ताक्षर कराए जाएं। किशनी के ग्राम रैचंदा निवासी सुरेंद्र सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने, उजागरपुर निवासी रवींद्र सिंह ने भूमि से दबंग द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम धर्मनेर निवासी सुबोध कुमार ने बंद चकरोड को खुलवाकर मरम्मत करवाए जाने, सभासद राहुल गुप्ता, कमलेश कुमारी, सोमलता, उमेश चंद्र, अमित कुमार, प्रदीप कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.