फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 6 -- कायमगंज, संवाददाता तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ ने की। इस दौरान कुल 107 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 11 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच हेतु भेजा गया। जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम मिस्तनी, बहवलपुर, बढ़ार, चोडेरा आदि गांवों में राजस्व परिषद के आदेश के बावजूद सीमा स्तंभ अभी तक नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। बलीपुर भगवत निवासी सुरेंद्र सिंह ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की और कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। शमसाबाद के धनियापुर से आए ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे 700 मीटर नाला स्वीकृत है, जिसमें 500 मीटर निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन शेष 200 मीटर का ...