कन्नौज, फरवरी 24 -- कन्नौज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी पर अवैध कब्जेधारकों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के तालाबों, सरकारी गलियों की भूमि एवं अन्य सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जों, अतिक्रमण एवं निर्माणों को खाली व ध्वस्त कराकर कब्जामुक्त कराने की भी मांग रखी। ज्ञापन में बताया कि नगर गुरसहायगंज में सरकारी अभिलेखों में दर्ज 08 तालाब हैं परंतु वर्तमान स्थिति में नगर के ज्यादातर तालाबों पर भू माफिया एवं धनाढ्य किस्म के व्यक्तियों का अवैध कब्जा व निर्माण है तथा नगर स्थित चकोर गली जी.टी. रोड के मोड़ पर एक जर्जर...