बरेली, दिसम्बर 24 -- नवाबगंज। कस्बे के एक तालाब की मंगलवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। इसके बाद नगरपालिका ने तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु कर दिया। कस्बे के याकूबपुर मोहल्ले में स्थित तालाब की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। इस पर नगर पालिका प्रशासन ने कई बार तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर पैमाइश कराने को कहा, लेकिन नहीं हो सकी थी। मंगलवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने राजस्व निरीक्षक लाला राम गंगवार, लेखपाल प्रेमपाल गंगवार व नगर पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश कराई और अवैध कब्जा हटवा दिया। इसके बाद नगरपालिका के सफाई प्रभारी अमर सिंह, कैलाश चंद्र यादव, कमल, सुरेंद्र कुमार आदि ने सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया। फोटो कैप्शन: फोटो-4 तालाब की पैमाईश कराते तहसीलदार।

हिंदी हिन्दुस्तान क...