कन्नौज, दिसम्बर 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के नगला सदारी गांव में दबंगों ने पीड़िता की जमीन पर जबरन अवैध रूप से कब्जा कर लिया। कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। सदारी नगला गांव निवासी अनीता शर्मा पत्नी आदित्य कुमार शर्मा ने बताया कि अपने परिवारीजनों से पूर्वजों के समय में ही जमीन का बंटबारा हो चुका है। उसके बावजूद भी उसके परिवार के ही उपेन्द्र, सतेन्द्र, योगेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा पुत्रगण रामवीर शर्मा प्रार्थिनी की आराजी पर जबरिया कब्जा करना चाहते हैं। कब्जा करने के उद्देश्य से उक्त लोगों ने उसके हिस्से की आराजी खेत में जानवर बांधना व कंडे पाथना शुरू कर दिया है। जब उसने लोगों को अपने खेत मे...