हरदोई, फरवरी 2 -- सुरसा। ग्राम नेवादा में ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश गुप्ता ने थानाध्यक्ष सुरसा को तहरीर देकर अवैध कब्जाधारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम नेवादा की वर्तमान खतौनी में गाटा संख्या 12/1 रकबा 1.341 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि के विभिन्न हिस्सों पर ग्राम बील मजरा नेवादा निवासी विनोद, वीरपाल, रामरहीस, विश्राम, मुकेश, सर्वेश व सिद्धपाल तथा इच्छाराम द्वारा अवैध कब्जा कर मकान आदि का निर्माण किया जा रहा है। लेखपाल के अनुसार पूर्व में थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और अवैध कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी देकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पुलिस क...