पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- जहानाबाद। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया में तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान की जांच में एक ही कब्जेदार के विरुद्ध कार्रवाई की संसुति की गई है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ज्ञात रहे की गांव नगरिया के निवासी एक ग्रामीण ने तालाब पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की शिकायत शासन से की थी। जिसमें शासन ने एसडीएम अमरिया को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों पर जांच रिपोर्ट में एकमात्र कब्जेदार के विरोधी कार्रवाई करने की संस्तुति तो की गई। पर गोलमोल आदेश के कारण मुकदमा दर्ज करने से राजस्व प्रशासन ढीला पड़ गया। परिणाम स्वरूप अवैध कबीरदारों के हौसले बुलंद हो गए जबकि शिकायतकर्ता को टरकाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.