बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं। भाकियू चढूनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मालवीय आवास पर आठवें दिन मकर संक्रांति पर भी धरने पर डटे रहे। भाकियू कार्यकर्ता भगवान दास एवं प्रेमवती की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन अगर सक्रियता दिखाए तो मामले का निस्तारण एक दिन में हो सकता है।प्रशासन इसी तरह लापरवाही बरतता रहा तो धरना आगे भी जारी रहेगा।हम पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए धरने पर डटे रहेंगे।जिला महासचिव बीईशु दास, जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरिफ रजा, नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी, भगवान दास, प्रेमवती, रामेश्वर, कल्लू, आराम सिंह, राम सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.