चंदौली, जून 10 -- जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ समेत अन्य सक्षम अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण किया। सभी तहसीलों में कुल 400 शिकायती पत्र आए। इसमें मौके पर 26 शिकायतों का निस्तारण हुआ। वहीं शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शासन के मंशानुसार ससमय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। चेताया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय की जाएगी। नौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 105 प्रार्थना पत्र आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.