सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलहदादपुर गांव में नवनिर्मित गौशाला परिसर में मौजूद महुआ का पेड़ को गांव के ही अवैध कब्जाधारियों ने बेच दिया। बिना अनुमति बुधवार को दो ठेकेदारों एक-एक महुआ का पेड़ काट कर गिरा दिया। खुलेआम अवैध रूप से हुई प्रतिबंधित पेड़ों के कटान की जानकारी न तो ग्राम प्रधान को और न ही लेखपाल व पुलिस को थी। महुआ जैसे संरक्षित और उपयोगी वृक्ष की कटान से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, वहीं सरकारी (ग्राम सभा) भूमि पर स्थित विशाल पेड़ काटे जाने से लाखों रुपये के राजस्व की क्षति भी हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर सौरभ यादव ने कुड़वार व दुबेपुर क्षेत्र के वन दरोगा को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक अधिकांश लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उठाकर ले जाई जा चुकी थी। वन क्षेत्राधिकारी सौरभ यादव ...