लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में समवाय प्रभारी तिलक राज, सहायक कमांडेंट तथा सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान देवराही के सीमा पिलर संख्या-738 के निकट दो संदिग्ध व्यक्तियों को कपड़े के बंडलों के साथ भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से भारी मात्रा में नया कपड़ा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रामचरण निवासी मसान खंभ, खुशी राम चौधुरी निवासी वार्ड संख्या 09, फुलवारी धनगढ़ी, कटान नेपाल का होना बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.