लखनऊ, जून 14 -- लखनऊ। प्रियदर्शिनी उपकेंद्र के अंतर्गत वैदिक गार्डन के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी में कटिया लगा कर चलाए जा रहे बिजली कनेक्शन को काटने गए दो संविदा कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। उसकी ओर से मड़ियावं थाना में तहरीर दी गई है। वैदिक गार्डन के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी में कनेक्शन काटने के लिए शुक्रवार की रात 9.45 बजे दो संविदा कर्मचारी गए। कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जैसे ही उन्होंने शुरू की वहां पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गए। अज्ञात लोगों के हमले से उसकी कलाई और कंधे पर चोट आई है। दूसरा कर्मचारी बाल-बाल बच गया। पीड़ित कर्मचारी की तरफ से रात में ही मड़ियावं थाना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई। पूर्व में भी यहां पर अवैध कनेक्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.